
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीती रात प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है।
केजरीवाल को स्पेशल कोर्ट के सामने आज 22 मार्च को किया गया पेश। बता दे कि बीती रात अरविंद केजरीवाल को उनके निवास स्थान से प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपने हेड क्वार्टर जो की सेंट्रल दिल्ली में स्थित है वहां ले गई।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की वजह
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में अनियमिताओं से संबंधित है, यहां यह बताना अनिवार्य है कि दिल्ली सरकार ने बाद में वह एक्साइज पॉलिसी हटा ली थी । इस मामले में आम आदमी पार्टी का कहना है की केंद्रीय सरकार परिवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल कर उन्हें झूठे आरोपों में फंसा रही है, जबकि भाजपा जो की सरकार में मुख्य पार्टी है का कहना है की प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई तथ्यों पर आधारित है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल को आज स्पेशल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
परिवर्तन निदेशालय का क्या है रुख-
प्रवर्तन निदेशालय ने स्पेशल कोर्ट जो की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अध्यक्षता में थी में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड की मांग की है। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि पूरे मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अभियुक्त हैं। परिवर्तन निदेशालय की तरफ से वकील एस वी राजू हाजिर हुए, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए।
इस हाई प्रोफाइल केस में जाने आज क्या-क्या हुआ
1. बीती रात प्रवर्तन निदेशालय तकरीबन 6:00 बजे शाम को नॉर्थ दिल्ली सिविल लाइन एरिया में सर्च वारंट के साथ पहुंचा, परावर्तनी देश शाला के साथ दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के बाल बंगले पर पहुंची थी, रात 11:00 अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय के अफसर दिल्ली पुलिस के साथ लेकर बंगले से बाहर निकले।
2. इस विषय में दिल्ली के अन्य मंत्री आतिशी का बयान आया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
3. आज तड़के 22 मार्च को तकरीबन सभी समाचार अंजेसियो के द्वारा प्रकाशित किया गया की दिल्ली के 55 वर्षीय आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को किया गया गिरफ्तार, इंडिया गठबंधन के साथ गठ जोड़ कर आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने जा रही थी, संभावनाओं को लगा तगड़ा झटका।
4. आज तड़के से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश में मुख्य जगहों पर उनके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर किया प्रदर्शन, इस मामले में आम आदमी पार्टी के अन्य सदस्य अतिशी और उनके राज्यसभा सांसद संदीप पाठक सेमत अन्य सदस्यों ने दी तीखी प्रतिक्रिया। दिल्ली कांग्रेस के मुख्य अरविंदर सिंह लवली ने भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर किया प्रदर्शन।
5. भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ाई गई, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बीजेपी के मुख्यालय पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
6. आज तड़के तकरीबन 9:00 बजे डॉक्टर का एक दल प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचा और अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच की।
7. दिल्ली आईटीओ मेट्रो स्टेशन सुबह 8:00 से शाम 6:00 तक रहेगा बंद- दिल्ली मेट्रो का कहना है कि दिल्ली पुलिस की सलाह पर दिल्ली मेट्रो ने उनका आईटीओ मेट्रो स्टेशन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 तक बंद करने का निर्णय लिया है। सेंट्रल दिल्ली कि वह रोड जो बीजेपी मुख्यालय और ई डी दफ्तर की तरफ जाती है को बंद कर दिया गया है।
8. आम आदमी पार्टी के गोपाल राय का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के परिवार को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।
9. दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंहवी ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका को वापस ले लिया, उन्होंने जज खन्ना के सामने कहा कि वह निचली अदालत में बेल के लिए जाएंगे और ईडी के द्वारा मांगी गई रिमांड का विरोध करेंगे, केजरीवाल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में दोपहर 2:00 बजे पेश किया जाना था।
10. दिल्ली सीएम केजरीवाल को रोज वेन्यू कोर्ट दिल्ली में पेश किया गया।
11. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे।
12. अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भारतीय इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक मुख्यमंत्री, जबकि वह मुख्यमंत्री है रहते हुए ही गिरफ्तार कर लिया गया। अरविंद केजरीवाल के अन्य आम आदमी पार्टी के चार अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
13. शाम 4:00 एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज कर दी गई है जिसमें यह मांग की गई है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जाना चाहिए।
अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी पर देशभर से बड़े राजनीतिक दलों और उनके मुखियाओं की आई तीखी प्रतिक्रियाएं।
नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिवसेना के आदित्य ठाकरे, एनसीपी शरद पवार के अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस के नेता शशि थरूर, अन्य वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती समेत दर्जन भर नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया है और लोकतंत्र पर इस तरह की कार्रवाई को खतरा बताया है।
आपका इस विषय पर क्या कहना है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
साथ ही इसी प्रकार की अन्य खबरों को जानने के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।
ReplyForwardAdd reaction |